नोएडा (संवाद)। जिला ओलंपिक संघ गौतम बुद्ध नगर की ओर से आयोजित होने वाले डिस्ट्रिक्ट ओलंपिक गेम्स 2026 की तैयारियों को लेकर दूसरी बैठक रविवार 15 मार्च को होगी। एसोसिएशन के महासचिव प्रमोद कुमार ने बताया कि इस दौरान खेलों से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। साथ ही खेल संघों के पदाधिकारियों से सुझाव भी मांगे जाएंगे।