ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो के क्रिकेट जंक्शन मैदान पर चल रहे क्रिकेट जंक्शन सीजन-17 के लीग मैच में वॉरियर्स 11 ने मैवरिक स्मैशर्स को 19 रन से हरा दिया। रजनीश सिंह मैन ऑफ द मैच चुने गए। पहले बल्लेबाजी करते हुए वॉरियर्स-11 ने चार विकेट पर 211 रन बनाए। वहीं, मैवरिक स्मैशर्स की टीम आठ विकेट के नुकसान पर 192 रन ही बना सकी।