नोएडा। सेक्टर-141 कोतवाली क्षेत्र में किराए के मकान में रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। मूलरूप से हरदोई निवासी पीड़ित पिता ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि 13 फरवरी की रात उनकी 14 वर्षीय पुत्री कमरे से लापता हो गई। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका। आरोप है कि हरदोई निवासी छोटू उर्फ शिवा उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर ले गया है। परिजनों ने अपने स्तर पर भी खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिली। वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार मिश्र का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। ब्यूरो