बिलासपुर (संवाद)।
कासना-सिकंदराबाद मुख्य मार्ग पर नहर चौराहे से जॉनीपुरा, खेरली, मंडीश्यामनगर, चीती, नगला और फरीदपुर तक सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हैं। इससे वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद पीडब्ल्यूडी और जिला प्रशासन मरम्मत नहीं करा रहे हैं। कुछ दिन पहले गड्ढे में गिरने से एक महिला के सिर में गंभीर चोट आई थी। पतला खेड़ा निवासी राकेश भाटी और सुनील भाटी ने बताया कि बारिश से पहले और बाद में भी मरम्मत नहीं हुई।