फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पुलिस से शिकायत करने पर छात्र को मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
दनकौर। भट्टा गांव में मारपीट की पुलिस से शिकायत करने से गुस्साए आरोपी पक्ष ने पीड़ित पक्ष के बीबीए छात्र को गोली मारकर घायल कर दिया। गांव निवासी अचल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि गांव निवासी सचिन समेत अन्य लोगों से उनके भाई सागर का विवाद हो गया था। विवाद के दौरान मारपीट में सागर घायल हो गया। परिजन ने सागर को एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। सागर के परिजन ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस से रविवार की देर रात पहुंचकर शिकायत की थी। उपचार कराने के बाद अचल सिंह जब अपने भाई को लेकर गांव लौट रहे थे। इस दौरान अंदर गली में पहले से घात लगाए खड़े आरोपी पक्ष ने उनके परिवार के लोगों पर लाठी डंडे और मारपीट करते हुए फायरिंग कर दी। आरोप है कि उनके ताऊ का बेटा आकाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि सचिन, अमित और भूपेंद्र समेत 4 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें