फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बार काउंसिल को नहीं मिले बेंच हंटिंग और फोरम शॉपिंग के प्रमाण

विज्ञापन
विज्ञापन
-गुरुग्राम के बिल्डर एम3एम के रूप कुमार मामले में सभी 16 वकील बरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा ने गुरुग्राम स्थित रियल एस्टेट समूह एम3एम इंडिया के निदेशक रूप कुमार बंसल से जुड़े मामले में वकीलों के खिलाफ लगाए गए बेंच हंटिंग और फोरम शापिंग के आरोपों को खारिज कर दिया है। काउंसिल की विशेषाधिकार समिति ने विस्तृत जांच के बाद निष्कर्ष निकाला है कि किसी भी अधिवक्ता या मुवक्किल की ओर से किसी विशेष पीठ से लाभ लेने या किसी पीठ से बचने का कोई प्रयास नहीं पाया गया। सभी 16 वकीलों को आरोपों से मुक्त कर दिया गया।
समिति ने कहा कि सभी मामलों में तय प्रक्रिया का पालन किया गया था किसी भी प्रकार की हेराफेरी या समन्वित प्रयास का प्रमाण नहीं मिला। जांच के दौरान समिति ने लिखित बयान, शपथपत्र, ई-मेल, व्हाट्सएप चैट सहित विभिन्न दस्तावेजों की पड़ताल की। वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से कई दौर की पूछताछ भी की। बार काउंसिल ने बीते महीनों में वकीलों और वादकारियों द्वारा कथित रूप से अनुकूल बेंच चुनने की प्रथा पर संज्ञान लेते हुए शिकायत आमंत्रित की थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

काउंसिल की प्रिविलेज कमेटी ने यह भी स्पष्ट किया था कि कोई भी प्रभावित व्यक्ति या आमजन यदि ऐसी अनैतिक गतिविधियों की जानकारी रखता है तो वह सबूतों सहित शिकायत दर्ज करा सकता है। इस मामले में कुल 16 वकीलों को तलब किया गया था। शुरुआती चरण में दो वरिष्ठ वकीलों को क्लीन चिट दी गई थी, क्योंकि उन्होंने जांच में पूर्ण सहयोग किया और यह स्पष्ट किया कि संबंधित याचिका उनके कार्यालय द्वारा दाखिल नहीं की गई थी, बल्कि वे बाद में इस मामले में पेश हुए थे। इसी क्रम में आगे की जांच पूरी होने पर सभी 16 वकीलों को आरोपों से मुक्त कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें