फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: हड़ताल से जिले में ठप रहीं बैंकिंग सेवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। जिले में मंगलवार को बैंक कर्मचारियों ने सप्ताह में पांच दिन कार्यप्रणाली लागू करने की मांग को लेकर एक दिवसीय हड़ताल की। हड़ताल के चलते जिले की बैंकिंग व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित रही। भारतीय स्टेट बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया समेत अधिकांश सरकारी और निजी बैंकों की शाखाओं पर ताले लटके रहे।
विज्ञापन

सुबह से ही बैंक शाखाओं के बाहर ग्राहकों की भीड़ देखी गई, लेकिन कामकाज ठप रहने से उन्हें निराश लौटना पड़ा। बैंक कर्मियों का कहना है कि सप्ताह में लगातार छह दिन काम करने से काम का दबाव बढ़ गया है, जिसका असर उनकी कार्यक्षमता और मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि यह हड़ताल केवल चेतावनी है और यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। हालांकि, हड़ताल के दौरान सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक की शाखाएं खुली रहीं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के ग्राहकों को कुछ हद तक राहत मिली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें