फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: संशोधित..... गाजियाबाद के ध्यानार्थ....पुलिस चौकी के पास कार सवार बैंक के डाटा मैनेजर की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


एक साल पहले किया था प्रेम विवाह, ससुराल वालों से चल रहा था तनाव, परिजनों ने पत्नी, साले और ससुर पर लगाया हत्या का आरोप

माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। डी पार्क में शुक्रवार को कार सवार बैंक के डाटा मैनेजर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने मृतक की पत्नी, साले और ससुर पर हत्या का आरोप लगाते हुए ईकोटेक-तीन कोतवाली में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने मृतक की पत्नी और साले ऋषभ को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में पता चला कि शादी के तीन माह बाद ही दोनों में तलाक की नौबत आई गई थी। इस वजह से ससुराल वाले रंजिश रखते थे। आरोपियों ने भाड़े पर बदमशाों को लेकर हत्या कराई है। मृतक को एक गोली पीछे सिर में मारी गई है। पुलिस अब हत्या करने आए बाइक सवार युवकों की तलाश कर रही है। घटना स्थल से 100 मीटर दूर ही डी पार्क पुलिस चौकी है।
गाजियाबाद के इंदिरापुरम निवासी मंजीत मिश्रा (29) आर्यव्रत बैंक में डाटा मैनेजर थे। उन्होंने एक साल पहले घरवालों की मर्जी के खिलाफ दिल्ली की मेघा राठौर से प्रेम विवाह किया था। कुछ दिनों बाद ही उनके और ससुराल पक्ष के लोगों में तनाव चल रहा था। वर्तमान में पत्नी मायके में रह रही है। शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे वह ग्रेनो के डी पार्क स्थित डाटा सेंटर के पास पहुंचे तो बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। लोगों ने इसकी सूचना डायल-112 के साथ ईकोटेक-तीन कोतवाली पुलिस को दी। घटना स्थल से 100 मीटर दूर डी पार्क चौकी से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। घायल को न्यूमेड अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम के साथ ही डीसीपी, एडीसीपी, एसीपी स्तर के अधिकारियों ने निरीक्षण किया। मौके से कोई कारतूस बरामद नहीं हुआ है। पुलिस जांच के लिए सर्विलांस की मदद ले रही है और सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

अंतरजातीय विवाह किया था




परिजनों ने बताया कि मंजीत ने दूसरी बिरादरी की युवती से प्रेम विवाह किया था। तब साले और ससुर ने उनकी हत्या की धमकी दी थी। मामले में इंदिरापुरम कोतवाली में दोनों पक्षों में वार्ता भी हुई थी। परिजन ने मंजीत के ससुर और साले पर हत्या का आरोप लगाया है। ससुराल वालों ने मंजीत के खिलाफ घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए कोतवाली में शिकायत की है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि युवक और युवती कब और कैसे संपर्क में आए थे। परिजन ने पुलिस को सिर्फ इतना बताया है कि युवक और युवती करीब आठ साल पहले संपर्क में आए थे। मंजीत क्षेत्र के क्लाइंट और बैंक के क्लाइंट का डाटा ग्रेटर नोएडा के स्टोर में जमा कराने हर शुक्रवार को जाते थे। पुलिस को शक है कि रेकी के बाद वारदात की गई है।
विज्ञापन

-
वर्जन

घटना के बाद फॉरेंसिक टीम से घटनास्थल का निरीक्षण कराया गया। मृतक के परिजन ने ससुराल वालों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। हत्या का कारण पारिवारिक विवाद बताया गया है। -शक्ति मोहन अवस्थी, डीसीपी सेंट्रल नोएडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें