क्षेत्र के ध्रुव क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित प्रथम ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में बांजरपुर ने बिलासपुर को 89 रनों से हराकर खिताब पर कब्जा किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांजरपुर ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 151 रन बनाए। अनुज भाटी ने 37 और अजय बैसोया ने 32 रनों की पारी खेली। बिलासपुर के जीशान खान ने 3 विकेट लिए। जवाब में बिलासपुर की टीम अरमान सैफी की घातक गेंदबाजी के सामने 13वें ओवर में महज 62 रनों पर सिमट गई। अरमान ने मात्र 4 रन देकर 4 विकेट चटकाए, उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं जीशान खान को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मिला।
विजेता बांजरपुर को 31 हजार रुपये व उपविजेता बिलासपुर को 11 हजार रुपये और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि सुल्तान नागर, उमेश भाटी, दिनेश नागर और आनंद नागर ने खिलाड़ियों को पुरस्कार बांटे।