फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आनी उपमंडल में पटाखों की बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध

विज्ञापन
विज्ञापन
केवल तय स्थलों पर ही मिलेगी पटाखों की बिक्री की अनुमति
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू)।
आनी उपमंडल में किसी भी प्रकार के पटाखों और आतिशबाजी की बिक्री, परिवहन और भंडारण पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। केवल उन्हीं स्थलों पर अस्थायी दुकानों की अनुमति दी जाएगी, जिन्हें प्रशासन ने विशेष रूप से चिह्नित किया है। आनी के एसडीएम लक्ष्मण कनेट ने बताया कि आतिशबाजी से आग की दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए एहतियातन कदम उठाया गया है। दिवाली के मद्देनजर आनी उपमंडल में पटाखों की बिक्री, भंडारण, परिवहन और उपयोग पर प्रशासन ने सख्त आदेश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि पटाखों की बिक्री के लिए स्थान चिह्नित किए गए हैं। इन स्थानों में आनी में राजा रघुबीर स्टेडियम के पीछे, दलाश में पंचायत भवन के पास बाग, कुंगश में बस अड्डे के पास मेला ग्राउंड, लूहरी में डीएफओ कार्यालय के पास पंचायत पार्किंग, श्वाड़ में जीएसएसएस के नीचे लावी ग्राउंड, चवाई में बस अड्डे के पास और खुन्न में पंचायत के पास क्षेत्र शामिल हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि केवल वही विक्रेता पटाखों की बिक्री कर सकेंगे, जिन्होंने लाइसेंस प्राप्त किया हो। पटाखों की दुकानें 19 से 20 अक्तूबर तक तीन दिन के लिए ही लगाई जा सकेंगी। उन्होंने चेताया है कि आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें