फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बम्हेटा ने लोहमोद चैंप्स को पांच विकेट से हराया

विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में चल रहे चौधरी बाबूराम भाटी मेमोरिय
विज्ञापन
ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज, 32 टीमें दिखाएंगी दमखम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर में मंगलवार को ग्रेटर नोएडा स्थित शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 17 दिवसीय चौधरी बाबूराम भाटी मेमोरियल ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज हुआ। इसमें 32 टीमें हिस्सा ले रही हैं।
पहले मुकाबले में बम्हेटा ने लोहमोद चैंप्स को पांच विकेट से शिकस्त दी। मुकेश शर्मा ने नाबाद 102 रन की शतकीय पारी खेली। बम्हेटा के लविश यादव और मोहित राणा ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में बम्हेटा की टीम ने पांच विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। मैन ऑफ द मैच पार्थ यादव ने 61 रन की पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन





इसका उद्घाटन भारतीय किसान यूनियन बलराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्य अतिथि बलराज भाटी तथा प्रदेश प्रवक्ता सौरभ भाटी ने किया। आयोजक प्रमोद नागर और संगीत भाटी ने बताया कि टूर्नामेंट का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी क्रिकेट प्रतिभाओं को प्रतिस्पर्धी मंच उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें