फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: बिना वेंटिलेशन बेसमेंट में कक्षा चलाने पर बाल भारती स्कूल को नोटिस, NCPCR की शिकायत पर कार्रवाई

Sat, 08 Aug 2026 02:03 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
विज्ञापन
नोएडा के सेक्टर-21 स्थित बाल भारती पब्लिक स्कूल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नोएडा के सेक्टर-21 स्थित बाल भारती पब्लिक स्कूल में कक्षा आठवीं की पढ़ाई बिना खिड़कियों, उचित वेंटिलेशन और आपातकालीन निकास व्यवस्था वाले बेसमेंट में कराए जाने का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक ने स्कूल प्रबंधन को नोटिस जारी किया है। 

विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्र शेखर ने बताया कि 7 अगस्त को राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) का शिकायती पत्र मिला था। शिकायत में आरोप लगाया गया कि कक्षा आठवीं डी को बिना खिड़कियों और उचित वेंटिलेशन वाले बेसमेंट में संचालित किया जा रहा है। साथ ही, आपातकालीन निकास और अग्निशमन सुरक्षा मानकों की भी अनदेखी की जा रही है।

शिकायत के अनुसार बेसमेंट में पढ़ने वाले बच्चों को भीषण गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल में लगे एयर कंडीशनर खराब रहने के कारण बच्चों को उमस और गर्मी से दिक्कत हो रही है। मामले में नोएडा विकास प्राधिकरण से भी रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि स्कूल प्रबंधन से शिकायत में लगाए गए आरोपों के संबंध में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने को कहा है। साथ ही कहा गया है कि कि यदि निर्धारित समय के भीतर स्कूल की ओर से स्पष्टीकरण या प्रतिउत्तर प्राप्त नहीं होता है और शिकायत सही पाई जाती है तो प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया एडीएम की ओर से भी नोएडा प्राधिकरण को पत्र लिखकर पूरे मामले से अवगत कराया गया है। उन्होंने बताया कि स्कूल यदि उचित जवाब नहीं देते है तो धारा 10 के तहत स्कूल की जमीन को रद्द कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें