फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बाजबॉल चैलेंजर्स 15 रनों से जीती

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-115 स्थित रणभूमि क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए आरबी वीकडे नाइट्ज सीजन-10 के लीग मैच में बाजबॉल चैलेंजर्स ने टीपीईएस स्टार्स को 15 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बाजबॉल चैलेंजर्स ने 20 ओवर में 200 रन बनाए। मंजीत सिंह ने 23 गेंदों में 52 रन बनाए। जबकि दीपेश अधाना ने 36 और कुश ने 26 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए टीपीईएस स्टार्स की शुरुआत तेज रही। राजहंस चौहान ने 26 गेंदों में 50 रन जड़े लेकिन टीम 20 ओवर में 185 रन ही बना सकी। मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए मंजीत सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच के स्कोरर और लाइव स्ट्रीमर की जिम्मेदारी जतिन चावला ने संभाली, जिन्होंने पूरे मुकाबले को सटीकता से रिकॉर्ड किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें