(अदालत से)
ग्रेटर नोएडा। सत्र न्यायाधीश की अदालत ने गोवध के दो आरोपी सलमान व असलम की जमानत खारिज कर दी है। वहीं, चार आरोपी पुष्पेंद्र, गोरामिया, मुन्नार कमाल और मोहम्मद बिलाल को सख्त शर्तों के साथ जमानत ही है। अदालत ने आदेश में कहा कि आरोपी किसी भी गवाह या वादी पक्ष पर दबाव नहीं बनाएंगे। न ही साक्ष्यों को प्रभावित करने का प्रयास करेंगे। शर्तों का उल्लंघन करने पर जमानत निरस्त की जा सकती है। रबूपुरा थाना में 19 फरवरी को यह मामला दर्ज हुआ था। ब्यूरो