फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nikki Murder Case: 'निक्की की हत्या एक साजिश', पीड़ित वकील ने कोर्ट में कहा; पति विपिन समेत सभी की जमानत खारिज

Thu, 11 Sep 2025 04:19 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

ग्रेटर नोएडा में निक्की भाटी की जलाकर हत्या के मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने चारों आरोपियों की जमानत याचिका खारिज कर दी। पीड़ित पक्ष के वकील ने कहा कि यह हत्या एक साजिश के तहत की गई। दोषियों को सजा दिलाने के लिए कानूनी लड़ाई जारी रखेंगे।
विज्ञापन
निक्की की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरसा गांव में विवाहिता निक्की भाटी की जलाकर हत्या के मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने बुधवार को सभी चारों आरोपियों की जमानत याचिका खारिज खर दी। अदालत ने जेल में बंद सभी चारों आरोपी पति विपिन, उसके भाई रोहित, पिता सत्वीर, मां दया पर दर्ज गंभीर मामले को देखते हुए जमानत देने से मना कर दिया।
विज्ञापन


आरोपी पक्ष के अधिवक्ता अमित भाटी बोड़ाकी की ओर से मंगलवार को सभी चारों आरोपियों की तरफ से अदालत में जमानत याचिका लगाई गई थी। जमानत पर सुनवाई के दौरान आरोपी पक्ष के अधिवक्ता की ओर से कहा गया कि आरोपी निर्दोष है। उन्होंने कोई अपराध नहीं किया है। उन्हें झूठा फंसाया गया है। इसलिए उन्हें जमानत पर रिहा किया जाए। वहीं अभियोजन अधिकारी की ओर से जमानत का विरोध किया गया।

दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद अदालत ने कहा कि वादी कंचन भाटी की बहन निक्की भाटी के ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर जान से मारने (हत्या) का मुकदमा है। मामला सत्र परीक्षणीय, अजमानतीय और गंभीर प्रकृति का है। मामले के तथ्यों एवं परिस्थितियों में जमानत के पर्याप्त आधार नहीं है। इसलिए जमानत प्रार्थना पत्र निरस्त कर दिया।

सिरसा निवासी और पीड़ित परिवार के अधिवक्ता उधम सिंह व दिनेश कुमार कलसन ने बताया कि निक्की को एक षडयंत्र के तहत मारा गया है। वह आरोपियों को सजा दिलाने का काम करेंगे। अभी निचली अदालत में याचिका खारिज कराई गई है। आरोपियों की ओर से सेशन कोर्ट में जमानत याचिका डाली जाती है तो वहां भी जमानत याचिका खारिज कराने के लिए पैरवी करेंगे।

हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट भी जाएंगे। समाज में जो घिनौना कृत्य आरोपियों द्वारा किया है। इसलिए आरोपियों को सख्त सजा दिलाई जाएगी। पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने के लिए आगे भी कानूनी लड़ाई लड़ेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अस्पताल में निक्की बोलने की हालत में नहीं थी। जो भी बयान अस्पताल में दिया गया वह ससुराल वालों ने ही दिया है। जब निक्की को अस्पताल ले जाया गया था वह बोलने की हालत में नहीं थी। वह बेहोशी की हालत में थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस की जांच पर पूरा भरोसा है। एक षडयंत्र के तहत निक्की की हत्या की गई है। दोषियों को सजा दिलाने के लिए पैरवी करेंगे। यह कहना कि आरोपी घर के बाहर थे यह भी षडयंत्र का हिस्सा है। षडयंत्र को पूरा बेनकाब करने का काम करेंगे।

ये भी पढ़ें: आरटीई: 800 से अधिक बच्चों को अब तक नहीं मिला स्कूलों में दाखिला... सिस्टम से हारे अभिभावक, जा रहे दूसरे स्कूल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें