-30 स्थानीय कलाकार पेश करेंगे शास्त्रीय और सांस्कृतिक नृत्य, 82 राइडर्स और उनकी टीमें देखेंगी भारतीय कला के नमूने
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। मोटो जीपी ट्रैक के शहंशाह बुद्ध सर्किट ट्रैक पर क्रिकेट खेलेंगे। बृहस्पतिवार शाम चार बजे इसका आयोजन किया जाएगा। फ्रांसेस्को बगानिया, बेजेच्ची, मार्क और ब्रैड बाइंडर समेत दिग्गज इसमें हिस्सा लेंगे।
देश में पहली बार मोटो ग्रांड प्रिक्स भारत का आयोजन 22 से 24 सितंबर के बीच किया जा रहा है। भारत में यह सत्र की 13वीं रेस होगी। इस दौरान तीन रेस का आयोजन किया जाएगा। इसमें मुख्य रेस मोटो जीपी के अलावा मोटो जीपी-2 और मोटो जीपी-3 में 41 टीमों के 82 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इस दौरान करीब 198 देशों के 45 करोड़ लोगों की निगाहें भारत में इस रेस पर लगी होंगी। कई देशाें से आए खेलों के ब्रांड एंबेस्डर्स सहित पूरे विश्व के दर्शकों को भारतीय संस्कृति और विरासत से परिचय कराने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों और भारतीय खेलों से जोड़ा जाएगा। इसी के चलते बृहस्पतिवार शाम 4 बजे मोटो जीपी के धुरंधर गली मोटो जीपी के नाम से आयोजित क्रिकेट खेलेंगे। देखना होगा इसमें कौन बाजी मारेगा। इसके अलावा फ्लैश मॉब मोटो जीपी के नाम से एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें 30 भारतीय कलाकार शास्त्रीय और सांस्कृतिक नृत्य के जरिए विश्वभर के सामने में अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर सभी खिलाड़ी और उनकी टीमें भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगी।