पूजा करने गए शख्स का बैग चोरी
नोएडा। सेक्टर-20 हनुमान मंदिर में पूजा करने गए शख्स का बैग चोरी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने कोतवाली सेक्टर-20 में प्राथमिकी दर्ज कराई है। मूलरूप से मेरठ के कौल गांव के रहने वाले विभोर त्यागी नोएडा सेक्टर 20 जी ब्लाॅक में रहते हैं। वह बृहस्पतिवार को प्रथम नवरात्र पर सेक्टर 20 स्थित हनुमान मंदिर गए थे। उन्होंने अपना बैग परिसर में पड़ी लाल मेज पर रखा। कुछ देर बाद पूजा कर लौटे तो वहां पर बैग नहीं था। आसपास बैग को ढूंढा और इस बारे में वहां खड़े लोगों से भी पूछा लेकिन बैग का कोई सुराग नहीं लगा। विभोर के मुताबिक बैग में जरूरी दस्तावेज, नकदी व जरूरी सामान था। कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि बदमाशों की पहचान की जा रही है। ब्यूरो