फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: खराब मौसम से बर्बाद हुई फसल, सर्वे जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
-33 प्रतिशत से ज्यादा नुकसान वाले किसानों की बनेगी अलग सूची
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। मौसम के कारण फसलों को हुए नुकसान को लेकर दूसरे दिन भी टीम ने सर्वे किया। इसके जरिए लोगों को फसल बीमा और राजस्व विभाग की ओर से मिलने वाली आर्थिक सहायता दी जाएगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत पूरे जिले में बीते दिनों हुई बारिश और ओलावृष्टि के कारण गेहूं की फसल को काफी नुकसान हुआ था। इसके बाद से ही किसान लगातार मुआवजे की मांग कर रहे थे। इस पर जिलाधिकारी मेधा रूपम ने सर्वे कराने के आदेश दिए थे। जिन किसानों का 33 प्रतिशत से ज्यादा नुकसान हुआ है, उनकी अलग सूची बनाई जाएगी। इसके बाद एक तिहाई से कम और एक तिहाई से ज्यादा नुकसान वाले किसानों की सूची को प्रशासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें