फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चिराग तले अंधेरा...लघु सचिवालय के परिसर में अव्यस्थाओं का डेरा

Sun, 02 Nov 2025 01:55 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
लघु सचिवालय के मुख्य द्वार के सामने परिसर में उखड़ी पड़ी रोड़ियां। संवाद
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिला मुख्यालय स्थित लघु सचिवालय परिसर की हालत दयनीय बनी हुई है। लघु सचिवालय भवन में प्रवेश करने से पहले लोगों को सड़क पर उखड़ी पड़ीं रोड़ियों से गुजरना पड़ता है।
विज्ञापन

सचिवालय से सरल केंद्र की तरफ जाने वाली सड़क के साथ बनाए गए टैंकों के ढक्कन टूटे पड़े हैं। इसके अलावा, परिसर के साथ बने फुटपाथ से इंटरलॉक टाइलें उखड़ी हुई हैं। लंबे समय से सुध न लेने के कारण यहां आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
दादरी में जून 2014 में लघु सचिवालय के भवन का निर्माण शुरू किया गया था। 18 सितंबर 2016 को प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री और वर्तमान में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने दादरी को जिला बनाने की घोषणा करने के साथ ही इस लघु सचिवालय का उद्घाटन किया था।
विज्ञापन

उसके कुछ समय बाद ही यहां जिला उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक आदि के कार्यालयों का संचालन शुरू हो गया था। हैरानी की बात यह है कि पिछले करीब नौ वर्षों के दौरान लघु सचिवालय परिसर में सड़कों के रख-रखाव को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई गई। इस अवधि के दौरान लघु सचिवालय में उच्च अधिकारियों से लेकर मंत्री तक आते रहे हैं लेकिन परिसर के बिगड़ते हालात को सुधारने के लिए कोई आगे नहीं आया। अधिवक्ताओं का कहना है कि परिसर में सड़क पर रोड़ियां उखड़ी हुई हैं। जगह-जगह गड्ढे बने हैं।
बारिश के दिनों में जगह-जगह पानी जमा होने से यहां के हालात और भी खराब हो जाते हैं। सरल केंद्र की तरफ जाने वाली सड़क के साथ टैंक के टूटे हुए ढक्कन, फुटपाथ की उखड़ीं इंटरलाॅक टाइलें लघु सचिवालय की सुंदरता पर ग्रहण लगा रही हैं। अधिवक्ताओं व आमजन ने जिला प्रशासन से सचिवालय की सुध लेने की गुहार लगाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें