ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेंचुरियन कप सीजन-7 के लीग मुकाबले में बाबा अल्फा ने भारत ब्लास्टर्स को सात विकेट से हराकर जीत दर्ज की। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सेंचुरियन क्रिकेट मैदान पर खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ब्लास्टर्स ने आठ विकेट पर 188 रन बनाए। मुकुल रॉय ने सर्वाधिक 60 रन का योगदान दिया। जवाब में बाबा अल्फा ने तीन विकेट खोकर 190 रन बनाते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया। राजकुमार मीना ने बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 99 रन बनाए और एक रन से शतक से चूक गए। विकास त्रिपाठी ने 51 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। राजकुमार मीना को मैन ऑफ द मैच चुना गया।