फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम की रिहाई : चप्पे-चप्पे पर रही नजर, ड्रोन से भी की निगरानी

Wed, 24 Sep 2025 12:15 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। आजम खां की रिहाई के मद्देनजर मंगलवार सुबह से पुलिस मुस्तैद रही। उमड़े आजम समर्थकों के बीच यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भ्रमण करते रहे। ड्रोन से भी निगरानी की गई। यातायात में बाधा डालने के आरोप में 73 वाहनों का चालान कर 1.49 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन


हसन अली चौराहे से लेकर जेल गेट और उसके सामने से निकले ओवरब्रिज के दूसरे छोर तक पुलिस तैनात रही। एएसपी उत्तरी आलोक सिंह, सीओ सिटी विनायक गोपाल, सीओ बिसवां अमन सिंह, शहर कोतवाल अनूप शुक्ला, खैराबाद थानाध्यक्ष अनिल सिंह समेत यातायात निरीक्षक फरीद अहमद लगातार भ्रमण करते रहे। रिहाई के समय हसन अली चौराहे से आने वाले वाहनों को बैरिकेड लगाकर रोक दिया गया। आजम खां जिस कार में थे, उसे कारागार से निकलने के बाद ओवरब्रिज से हाईवे की तरफ मोड़ दिया गया।

सुबह कई लोगों ने अपने वाहनों को गलत ढंग से पार्क कर दिया था। जेल के पास खड़े 20 सहित कुल 73 वाहनों का चालान किया गया। अधिकतर वाहन गैर जिलों के थे। इनमें मुरादाबाद से सपा सांसद रुचि वीरा के वाहन भी शामिल रहे। यातायात निरीक्षक फरीद अहमद ने बताया कि सभी पर जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें