फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बुजुर्गों के लिए लगा आयुष्मान कार्ड पंजीकरण शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। युवा शक्ति और अरुण विहार कम्युनिटी सेंटर में 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए निशुल्क आयुष्मान कार्ड पंजीकरण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में बुजुर्गों ने हिस्सा लेकर आयुष्मान भारत योजना के तहत अपना पंजीकरण कराया और स्वास्थ्य सुरक्षा से जुड़ी जानकारी प्राप्त की। अध्यक्ष लेफ्टिनेंट कर्नल परदमन सिंह ने कहा, वरिष्ठ नागरिकों का स्वास्थ्य और सम्मान समाज की प्राथमिकता है। सचिन गुप्ता ने बताया, युवा शक्ति संस्था लगातार जनकल्याण और जागरूकता अभियानों के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का कार्य कर रही है। कविता जमील ने पात्र नागरिकों से योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। साथ ही शिविर की नागरिकों ने सराहना की।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें