फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आयुष ने कराटे में जीते दो स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर इकोटेक-11 स्थित उमा पब्लिक स्कूल की कराटे अकादमी के खिलाड़ी आयुष रावल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीते। नोएडा के सेक्टर-132 स्थित जेबीएम ग्लोबल स्कूल में 30 और 31 अक्टूबर को आयोजित आह्वान स्पोर्ट्स कार्निवल-2026 की कराटे प्रतियोगिता में आयुष ने काता और कुमिते दोनों स्पर्धाओं में पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 100 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। आयुष ने अपनी तकनीक, अनुशासन और खेल कौशल के दम पर दोनों स्पर्धाओं में प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ा। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय में खुशी का माहौल है। प्रधानाचार्य सुनीता शर्मा ने आयुष को सम्मानित कर बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि आयुष भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन कर स्कूल और जिले का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें