फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अयोध्या गर्जन और हरियाणा हरिकेंस ने दर्ज की जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सेक्टर-21ए स्थित नोएडा इंडोर स्टेडियम में चल रही वॉलीबॉल चैंपियंस लीग (वीसीएल) में बुधवार को अयोध्या गर्जन और हरियाणा हरिकेंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने मुकाबले जीत लिए। अयोध्या गर्जन ने एम्पीरिया मराठाज को सीधे तीन सेट में 3-0 से हराया, जबकि हरियाणा हरिकेंस ने हुगली हिटर्स को 2-1 से शिकस्त दी।



पहले मुकाबले में अयोध्या गर्जन ने शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा। टीम ने पहला सेट 21-13 से जीता। दूसरे सेट में एम्पीरिया मराठाज ने कड़ी टक्कर दी, लेकिन अयोध्या ने 21-20 से जीत दर्ज की। तीसरे सेट में भी अयोध्या ने 21-14 से बाजी मार ली। प्रणव कपिल देव को प्लेयर ऑफ द मैच और प्रिंस को इम्पैक्ट प्लेयर चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




दूसरे मुकाबले में हरियाणा हरिकेंस ने पहला सेट 21-11 और दूसरा सेट 21-19 से जीतकर बढ़त बनाई। हुगली हिटर्स ने तीसरे सेट में 21-18 से जीत दर्ज की, लेकिन मुकाबला हरियाणा के नाम रहा। चिराग यादव प्लेयर ऑफ द मैच और शक्ति सिंह इम्पैक्ट प्लेयर बने। इस दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें