फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को दी मौसम से जुड़ी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों को दी मौसम से जुड़ी जानकारी
विज्ञापन

तावड़ू। उपमंडल के अंतर्गत गांव सेवका में रविवार को हमराह फाउंडेशन द्वारा ग्रामीण कृषि मौसम सेवा जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों किसानों ने भाग लिया। शिविर में कृषि विशेषज्ञों द्वारा उपस्थित किसानों को मौसम से जुड़ी जानकारियों के बारे में विस्तारपूर्वक समझाया गया। वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. विनोद मोहन और डॉ. चंद्र शेखर ने सयुंक्त तौर पर मौसम व उस दौरान बोई गई फसल से जुड़ी जानकारी उपस्थित किसानों को देते हुए बताया कि आज पूरा विश्व जलवायु परिवर्तन की समस्या से जूझ रहा है, जिसका मुख्य कारण विश्व में तापमान का बढ़ना व मानव तथा उसके द्वारा स्थापित उद्योग-धंधे हैं। उन्होंने बताया कि जलवायु परिवर्तन की समस्या से बचने के लिए किसानों को अधिक से अधिक पौधरोपन करना चाहिए। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि मौजूद वरिष्ठ अधिवक्ता मंदीप सेहरा ने भी किसानों की कृषि के अलावा अन्य सामाजिक, राजनीतिक व प्रशासनिक समस्याओं पर चिंता जाहिर करते हुए अपने विचार रखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें