यमुना सिटी (संवाद)। जेवर और दनकौर ब्लॉक में जागरूकता रैली निकाली गई। इन ब्लॉकों के कुल 251 परिषदीय विद्यालयों में अभियान की शुरुआत की गई जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। खंड शिक्षा अधिकारी राशिद खान ने कहा कि स्कूल चलो अभियान का उद्देश्य प्रत्येक बच्चे को विद्यालय से जोड़ना है। बच्चे अभी तक स्कूल से बाहर हैं उनका नामांकन सुनिश्चित कराने के लिए विभाग द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।