फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कंपनी से कॉपर वायर चोरी करते दो पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-132 स्थित एक कंपनी परिसर से कॉपर वायर चोरी करते हुए सिक्योरिटी मैनेजर ने दो कर्मचारियों को मौके पर ही पकड़ लिया। दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। सिक्योरिटी मैनेजर नंद किशोर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार को कंपनी परिसर में बिजली की तारें डाली जा रहीं थीं। इसी दौरान उन्होंने दो कर्मचारियों को संदिग्ध हालत में बाहर जाते हुए देखा। जब रोककर उनकी तलाशी ली तो उनके पेट पर शर्ट के अंदर छिपाकर रखे दो बंडल कॉपर वायर मिले। आरोपियों की पहचान अर्जुन निवासी खोड़ा गाजियाबाद और अनूप सिंह निवासी खोड़ा गाजियाबाद के रूप में हुई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें