फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर घर लक्ष्मी अभियान के तहत किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। दिवाली पर पुलिस ने घर-घर जाकर लोगों को हर घर लक्ष्मी अभियान के बारे में जागरूक किया। नूंह महिला थाना प्रभारी सीमा कुमारी और नूंह दुर्गा शक्ति इंचार्ज उप-निरीक्षक विनीता कुमारी की टीम शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंची। शहर और गांव के घरों में जाकर दिवाली की बधाई दी गई और उन्हें हर घर लक्ष्मी अभियान के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

नूंह महिला पुलिस की टीम ने जिलेभर में महिलाओं को दुर्गा शक्ति एप और महिला पुलिस थाने के बारे में जानकारी दी। महिला थाना प्रभारी सीमा कुमारी ने कहा कि किसी भी प्रदेश व देश के विकास के लिए महिला सुरक्षा बहुत अहम है। महिलाएं दुर्गा शक्ति एप को मोबाइल में डाउनलोड कर कैसे भी हालात में पुलिस की मदद मांग सकती हैं। पुलिस उन्हें राय देने में भी पीछे नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें