कुरुक्षेत्र। जिला पुलिस की नशामुक्त टीम गांव-गांव नशा विरोधी संदेश पहुंचा रही है। इसी कड़ी में टीम वीरवार को ग्राम प्रहरी नोडल अधिकारी उप निरीक्षक राजेश कुमार की टीम ने थाना सदर पिहोवा क्षेत्र के गांव बीबीपुर, बिलोचपुरा, चुनिया, चुनिया डेरा फार्म और भोर सैयदा में ग्रामीणों को जागरूक किया। उप निरीक्षक राजेश कुमार ने ग्रामीणों से संवाद कर नशे की बुराइयों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि पुलिस और समाज के सहयोग से नशे पर नियंत्रण संभव है। नशा करने या बेचने वालों की सूचना थाने में दें, सूचनादाता का नाम गुप्त रहेगा। ग्रामीणों को नशा न करने की शपथ दिलाई गई। युवाओं से पढ़ाई, खेल और देश सेवा पर ध्यान देने की अपील की। नशामुक्त गांव बनाने का संकल्प लिया गया। नशे संबंधी सूचना टोल फ्री 1933 पर देने, आपातकाल में डायल-112 करने का आग्रह किया।