फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण के लिए किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। दादरी के बादलपुर गांव स्थित आईटीआई परिसर में सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था ने टीकाकरण पार्टनर व कैंसर को लेकर कार्य करने वाली संस्था ब्यूटीफुल टुमारो के साथ मिलकर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया।
विज्ञापन

कार्यशाला में छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर के लक्षण कारण और उपचार के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही उन्हें सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण लगवाने के लिए प्रेरित किया। महिला उन्नति संस्था की मुख्य संरक्षक इन्दू गोयल ने कहा कि जिला प्रशासन व भारत सरकार टकसाल नोएडा की ओर से 9 से 20 वर्ष की उम्र की लड़कियों के लिए सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण को मुफ्त लगाए जाने की पहल की गई है। डा. मधु गुप्ता ने छात्राओं से खुद को और परिवार की अन्य महिलाओ को सर्वाइकल कैंसर की वैक्सीन लगवाने के लिए कहा। इस मौके पर संस्थापक डॉ राहुल वर्मा, अनिल कुमार भाटी, मनोज झा, डा. स्मिता गोयल,आईटीआई प्रिसिंपल रवि तनेजा, दीपा रानी,अंकिता राजपूत, रानी सपना यादव, रीना राज आदि मौजूद रहीं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें