फोटो
ग्रेटर नोएडा। नेत्रदान पखवाड़े के अवसर पर राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) के नेत्र रोग विभाग की ओर से ओपीडी पंजीकरण क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य लोगों को नेत्रदान के प्रति जागरूक करना, भ्रांतियां दूर करना और नेत्रदान का संकल्प लेने के लिए प्रेरित करना रहा। जिम्स नर्सिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर नेत्रदान के सामाजिक और मानवीय महत्व को बताया। इसके बाद कॉर्निया रिट्रीवल सेंटर की प्रभारी डॉ. शैली राज ने नेत्रदान की प्रक्रिया और कॉर्निया निकालने के निर्धारित समय की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नेत्रदान से दृष्टिहीन लोगों के जीवन में रोशनी लाई जा सकती है। इस मौके पर जिम्स के निदेशक डॉ. (ब्रिगेडियर) राकेश गुप्ता, नेत्र रोग विभागाध्यक्ष डॉ. केके गुप्ता, डॉ. नंदिता चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे। ब्यूरो