फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जागरूकता अभियानों का असर, डेंगू मामलों में आई कमी

विज्ञापन
विज्ञापन
इस साल अब तक 426 मामले, पिछले साल 624 था आंकड़ा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। डेंगू और मलेरिया की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए जा रहे सघन जागरूकता अभियानों और सख्ती का असर दिखने लगा है। पिछले कुछ दिनों में डेंगू के मामले में कमी दर्ज की गई है। सोमवार को डेंगू के 7 नए मामले सामने आए हैं। इस साल अब तक कुल मामले 426 आए हैं। जबकि पिछले साल कुल 624 डेंगू के मामले दर्ज किए गए थे। इसमें से 90 प्रतिशत मामले जनवरी से अक्तूबर महीने तक के थे।

आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2023 में कुल 993 और 2022 में 467 डेंगू के मामले दर्ज किए गए थे। इस साल सामान्य से अधिक बारिश की वजह से विभाग को डर था कि डेंगू का ग्राफ तेजी से बढ़ सकता है। हालांकि शुरुआती दिनों में डेंगू के मामले तेजी से बढ़े थे। इस डर को देखते हुए इस बार विभाग की ओर से पहले से ही कार्रवाई शुरू कर दी गई थी।
विज्ञापन


फॉगिंग, लार्वा जांच अभियान का भी असर
स्वास्थ्य विभाग ने हॉटस्पॉट क्षेत्रों में फॉगिंग, एंटी लार्वा दवा का छिड़काव, साफ-सफाई और घर-घर जाकर जांच जैसे कई कदम उठाए हैं। यहां पर स्वास्थ्य विभाग प्राधिकरण के साथ मिलकर काम कर रहा है। साथ ही, स्कूलों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। लोगों से अपील की गई कि वे अपने घरों व आस-पास पानी जमा न होने दें।
विज्ञापन


लार्वा मिलने पर नोटिस जारी दिए जा रहे हैं और लोगों को लगातार सतर्क किया जा रहा है। इसका भी असर देखने को मिल रहा है।- श्रुति कीर्ति वर्मा, मलेरिया अधिकारी

वार्षिक डेंगू के मामले
2022- 467
2023- 993
2024- 604
2025 (अब तक)- 426
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें