-फोटो 64 : युवाओं को नशा न करने के बारे में जागरूक करते पुलिसकर्मी। स्रोत पुलिस विभाग
बहादुरगढ़। नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के नेतृत्व में झज्जर पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी कड़ी में पुलिस की विशेष टीम ने मंगलवार को गांव सौलधा और सेक्टर-13 क्षेत्र का दौरा किया। वहां लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी। मुख्य सिपाही जयवीर ने युवाओं को बताया कि नशा व्यक्ति की सेहत, परिवार और भविष्य तीनों को बर्बाद कर देता है। जो युवा नशे से दूर रहते हैं, वही जीवन में सफलता की ऊंचाइयों को छूते हैं।