फोटो
नोएडा। सेक्टर-77 निवासी 9 वर्षीय अविका राणा स्केटिंग में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। सेक्टर-50 स्थित कोठारी इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 5 वीं की छात्रा पिछले पांच सालों से स्केटिंग खेल रही हैं। अविका रोजाना चार घंटे सेक्टर- 46 स्थित देवस्वोम बैंक ट्रैक अकादमी में कोच शिकविल के मार्गदर्शन में अभ्यास करती हैं। अविका ने अप्रैल 2026 में इंटर स्कूल स्केटिंग चैंपियनशिप और मई 2026 जिला ओलंपिक गेम्स में स्वर्ण पदक हासिल किया। वर्ष 2025 में सीबीएसई स्केटिंग क्लस्टर गेम में अपने वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया था। अविका के पास स्वर्ण, रजत और कांस्य मिलाकर कुल 100 पदक हैं। पिता दीपक राणा बताते हैं कि अविका हर मैच के पहले खुद से ही अपने अभ्यास का समय बढ़ा देती है। मां ज्योतिका राणा ने कहा कि अविका खेल के साथ पढ़ाई में भी अच्छे परिणाम ला रही है। अविका का सपना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्केटिंग में स्वर्ण पदक हासिल करके देश का नाम रोशन करना है।