फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एमजी रोड पर नहीं चलेंगे ऑटो और ई-रिक्शा, बढ़ेगी सिटी बसों की संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। मेट्रो के निर्माण कार्यों की वजह से शहर की लाइफलाइन कही जाने वाली एमजी रोड पर लग रहे जाम की समस्या से निजात दिलाने की कवायद तेज हो गई है। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने बृहस्पतिवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर एमजी रोड पर ई-रिक्शा और ऑटो के संचालन पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया।
विज्ञापन


बैठक में सड़क और फुटपाथ का चाैड़ीकरण करने के साथ ही सिटी बसों की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। नगर निगम को वैकल्पिक मार्गों से अतिक्रमण हटाने और ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को प्रचार-प्रसार कर मथुरा और फिरोजाबाद का रास्ता बताने के निर्देश दिए गए हैं। वैकल्पिक मार्गों को वनवे करने का भी निर्णय लिया गया है।

एमजी रोड पर मेट्रो का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके लिए भगवान टाॅकीज से लेकर अवंतीबाई चाैराहे तक डिवाइडर पर बैरिकेडिंग की गई है। मार्ग संकरा होने की वजह से वाहनों के आवागमन में परेशानी हो रही है। एक सप्ताह से बाढ़ के कारण यमुना किनारा पर पानी भरने से लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। इसके निदान के लिए पुलिस आयुक्त ने समन्वय बैठक की।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मेट्रो के डीपीआर में फुटपाथ और सड़क का चाैड़ीकरण शामिल है। इसके लिए मेट्रो के अधिकारियों को सड़क को चाैड़ा करने के लिए कहा गया है। जिन रास्तों पर काम शुरू नहीं हुआ है, उनसे बैरिकेडिंग को हटवाया जाएगा। कई साल पूर्व एमजी रोड पर ई-रिक्शा और ऑटो को रोका गया था। इस कार्य को भी देखते हुए भी इन वाहनों को प्रतिबंधित किया जा रहा है।

नगर निगम आम लोगों की सुविधा के लिए सिटी बसों की संख्या बढ़ाएगा। यातायात पुलिस के साथ ही थाना पुलिस को भी ट्रैफिक ड्यूटी में लगाया जा रहा है जिससे निर्देशों को सख्ती से पालन कराया जा सके। बैठक में जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी, नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल, एडीए उपाध्यक्ष एम. अरुन्मोली, राज्य सड़क परिवहन निगम, लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, मेट्रो परियोजना, टोरेंट पावर, कैंटोनमेंट बोर्ड, डीसीपी सिटी सोनम कुमार, डीसीपी यातायात अभिषेक अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी माैजूद रहे।



बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय



- फुटपाथ और सड़क के किनारे जहां-जहां जगह उपलब्ध है, उसका चाैड़ीकरण किया जाएगा। इससे दो पहिया वाहनों के आवागमन में दिक्कत नहीं होगी।

- एमजी रोड पर ऑटो और ई-रिक्शा बंद होने के बाद सिटी बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। अनावश्यक लगे पोल हटाएंगे।
- मथुरा, फिरोजाबाद जाने वाले रास्ते के बारे में ट्रैफिक पुलिस प्रचार-प्रसार करेगी जिससे लोग एमजी रोड पर न आएं।
- एमजी रोड और पर्यटन स्थलों के पास पार्किंग स्थल की सुविधा को बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।
- स्कूलों की छुट्टी पर चार पहिया के बजाय अभिभावकों से दो पहिया वाहन से आने की अपील की गई है।
- मेट्रो के वाहन पीक आवर्स में नहीं चलेंगे। मार्शल की संख्या बढ़ाई जाए। बैरिकेडिंग भी जरूरत के मुताबिक लगाई जाएगी। वाहन कहीं भी खड़ा नहीं करेंगे।
- वैकल्पिक मार्ग पर बीच में बैरियर लगाकर यातायात संचालन किया जा रहा है। इससे वाहनों का दबाव बढ़ने पर किसी तरह की परेशानी न हो।
- पुलिस व्यापार मंडल के अधिकारियों के साथ बैठक करेगी। इसमें जिन मार्गों को वैकल्पिक किया जाना है, उनको किया जाएगा।
- सिटी और रोडवेज बसों के रुकने के स्थान की जानकारी साइनेज लगाकर दी जाएगी। चालकों से भी बात करेंगे।
- सड़कों के गड्ढों को भी भरा जाएगा। पीक आवर्स में नगर निगम की कूड़ा उठाने वाली गाड़ी नहीं चलाई जाएं। सुबह के समय ही कूड़ा उठाया जाए।

पुलिस ने 10 चाैराहों को नो पार्किंग जोन घोषित किया है। इनमें बसई मंडी, ताज व्यू, फूल सैयद, पीडब्ल्यूडी, क्लब चाैराहा, साईं का तकिया, एसबीआई, कलेक्ट्रेट, सुभाष पार्क, पुरानी मंडी और जीवनी मंडी शामिल हैं। इन चाैराहों के 50 मीटर के दायरे में वाहन खड़ा मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। आम लोग फोटो खींचकर पुलिस से साझा कर सकते हैं। इस पोस्ट पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें