फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11वें डिफेंस एक्सपो में प्रदर्शित होगी ग्रेनो के विद्यार्थियों की बनाई ऑटोमैटिक गन

विज्ञापन
विज्ञापन
डिफेंस एक्सपो में दिखाई जाएगी विद्यार्थियों की बनाई आटोमैटिक गन
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क-3 स्थित आईआईएमटी कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई आटोमैटिक गन का डिफेंस एक्सपो में प्रदर्शन किया जाएगा। भारत को रक्षा क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए लखनऊ में 5 से 9 फरवरी तक 11वें डिफेंस एक्सपो का आयोजन होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी समारोह में शिरकत करेंगे। एक्सपो में देश और विदेश की कंपनियां भी अपने उत्पाद प्रदर्शित करेंगी। वहीं, इस गन की खास बात ये है कि यह 800 मीटर दूर बैठे दुश्मनों को पहचानकर ढेर करेगी।
विज्ञापन

डिफेंस एक्सपो में आईआईएमटी कॉलेज ऑफ इंस्टीट्यूट के रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेल के साइंटिस्ट मयंक राज, इंजीनियरिंग के छात्र कौशल कुमार, सौरभ पटेल, तृप्ति रौतेला, मुस्कान और स्मृति श्रीवास्तव को अपने प्रोडक्ट पीएम और रक्षामंत्री को दिखाने का मौका मिलेगा। टीम के मेंटर सीएसआईआर रिटायर्ड साइंटिस्ट प्रोफेसर महाजन ने बताया कि टीम द्वारा बनाया गया आटोमैटिक गन एक्सपो में आकर्षण का केंद्र रहेगा। वहीं, संस्थान प्रबंध निदेशक मयंक अग्रवाल ने टीम को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें