नोएडा। सेक्टर-81 के पास ऑटो और टेंपो की टक्कर में पिता-पुत्र घायल हो गए। दोनों के सिर और पैर में गंभीर चोटें आईं हैं। कोतवाली फेज-टू की पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। याकूबपुर में रहने वाले गोविंद मिश्रा ने बताया कि उनके पिता प्रमोद मिश्रा और भाई विकास मिश्रा टेंपो से जा रहे थे। सेक्टर-81 के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ऑटो के साथ टेंपो की टक्कर हो गई।कोतवाली प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। ब्यूरो