ऑटो चालक के साथ मारपीट कर किया घायल
दादरी संवाद। जीटी रोड स्थित नगर पालिका कार्यालय के पास अज्ञात लोगों ने ऑटो चालक के साथ मारपीट की। सिर और चेहरे पर प्रहार करने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पत्नी ने अज्ञात लोगों के खिलाफ दादरी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसीपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि दादरी कोतवाली क्षेत्र के बढ़पुरा गांव में शिवानी परिवार के साथ रहती हैं। उनके पति करण भाटी ऑटो चालक हैं। वह 4 अप्रैल को नगर पालिका के सामने ऑटो लेकर खड़े थे तभी अज्ञात लोगों से झगड़ा हो गया। चालक की हालत गंभीर बनी हुई है।