फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auto-Expo 2023: टोयोटा के पवेलियन में शार्ट सर्किट से निकलीं आग की लपटें

Sat, 14 Jan 2023 02:38 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

नॉलेज पार्क थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि बिजली के तार में ऊपर की तरफ शार्ट सर्किट से मामूली आग लगी थी। जिस पर तुरंत काबू पा लिया गया। बता दें कि वर्ष 2018 में ऑटो एक्सपो की पार्किंग में भी आग लग गई थी।
विज्ञापन
ऑटो एक्सपो में टोयोटा पवेलियन में लगी आग - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा में लगे ऑटो एक्सपो में हाल नंबर नौ में टोयोटा के पवेलियन में शार्ट सर्किट से शुक्रवार दोपहर आग लग गई। वहां मौजूद सुरक्षा व दमकलकर्मियों ने आग पर तुरंत काबू पा लिया। शनिवार को इस घटना का वीडियो वायरल हो गया।

विज्ञापन


आग बुझाने में यदि जरा सी लापरवाही हो जाती तो बड़ा नुकसान हो सकता था। हादसे के समय बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। नॉलेज पार्क थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि बिजली के तार में ऊपर की तरफ शार्ट सर्किट से मामूली आग लगी थी। जिस पर तुरंत काबू पा लिया गया। बता दें कि वर्ष 2018 में ऑटो एक्सपो की पार्किंग में भी आग लग गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें