फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ऑटो चालकों ने किया एआरटीओ का घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
-फोटो
विज्ञापन




- कैब सर्विस में निजी नंबर प्लेट की बाइक और कार के उपयोग पर रोक की मांग
- एआरटीओ और ऑटो डीलर ने आश्वासन देकर समाप्त कराया धराना




माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। कैब सर्विस में निजी नंबर प्लेट की बाइक और कार के उपयोग पर रोक लगाने को लेकर बुधवार को ऑटो चालकों ने सुबह छह बजे एआरटीओ दफ्तर घेर लिया। इस दौरान चालकों ने अपने ऑटो कार्यालय के परिसर में खड़े कर धरना दिया। प्रदर्शन कर रहे चालकों ने नया ऑटो खरीदने पर तीस हजार अतिरिक्त रुपये वसूलने का आरोप लगाते हुए डीलर के विरुद्ध नारेबाजी भी की।

भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति और ऑटो यूनियन के अध्यक्ष चौधरी ओम प्रकाश गुर्जर ने बताया कि एआरटीओ नंद कुमार और ऑटो डीलर के जनरल मैनेजर अविनाश और दीपक मित्तल ने सुनिश्चित किया कि तीन अप्रैल से बिलिंग रेट पर ही ऑटो दिया जाएगा। इस मौके पर भूरेलाल, जय सिंह आदि मौजूद रहे। इस बीच सुबह नौ बजे कार्यालय पहुंचे परिहवन विभाग समेत अन्य विभागों के अधिकारी और कर्मचारी अपने कार्यालय तक नहीं पहुंच पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन




धरने की वजह से यातायात मिलने में हुई देरी
ऑटो चालकों के धरने का असर परिवहन व्यवस्था पर भी पड़ा। ऑटो चालकों के धरने में शामिल होने से लोगों को आवागमन में परेशान हुई। जिन स्थानोंं पर तत्काल ऑटो मिल जाता था, धरने के दौरान लोगों को ऑटो देर से मिले। एक्सप्रेसवे पर इसका असर दिखा। सड़क किनारे लोग ऑटो का इंतजार करते रहे।

-

1- निजी नंबर प्लेट की बाइक और कार कैब में उपयोग होती हैं। हादसा होने पर ऑटो चालकों पर कार्रवाई होती है। -सीटू पाल, चालक।



2- दिन-रात ऑटो चलाने पर भी हमें दुश्वारियों का सामना करना पड़ता है। सुनवाई भी नहीं होती।

- प्रियांशु, चालक।



3- बगैर परमिट वाले वाहनों को कैब सेवा में प्रतिबंधित कर देना चाहिए। -प्रमोद, चालक।



4- नया ऑटो लेने पर अतिरिक्त वसूली की जाती है। इससे आर्थिक जोर पड़ता है। इस पर पूरी तरह से रोक लगनी चाहिए। -मुरारी भगेल, चालक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें