फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कम पड़ रहा प्राधिकरण का पानी, टैंकरों से हो रही भरपाई

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो:
विज्ञापन


कम पड़ रहा प्राधिकरण का पानी, टैंकरों से हो रही भरपाई

- ग्रेनो वेस्ट की गैलेक्सी रॉयल सोसाइटी के निवासियों ने बिल्डर के खिलाफ किया प्रदर्शन
-आरोप है कि पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं दे पा रहा है प्राधिकरण, बोरवेल भी हो चुका है बंद
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की गैलेक्सी रॉयल सोसाइटी के निवासी पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिलने से परेशान हैं। शनिवार को निवासियों ने बिल्डर और प्राधिकरण के खिलाफ प्रदर्शन किया। एनजीटी के आदेश के बाद सोसाइटी में बोरवेल बंद हो चुका है, लेकिन प्राधिकरण पर्याप्त मात्रा में पानी की आपूर्ति नहीं कर रहा है। किसी भी समय पानी खत्म हो जाता है। उसके बाद टैंकरों से पानी की आपूर्ति शुरू की जाती है। निवासियों ने आगे भी प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
सोसाइटी में 500 से अधिक परिवार रहते हैं। पहले यहां प्राधिकरण की तरफ से पानी की आपूर्ति की जाती थी साथ ही बिल्डर बोरवेल से भी आपूर्ति करता था। अब एनजीटी के आदेश पर प्रशासन ने बोरवेल को बंद करा दिया है। जबकि प्राधिकरण पर्याप्त मात्रा में पानी की आपूर्ति नहीं कर पा रहा है। पिछले एक सप्ताह से निवासी परेशान हैं। दिन में किसी भी समय पानी खत्म हो जाता है। निवासियों की शिकायत पर बिल्डर की तरफ से पानी के टैंकर मंगाए जाते हैं। टैंकर से अंडरग्राउंड वाटर टैंक को भरा जाता है। निवासियों ने बताया कि एक दिन में करीब 10 टैंकर आ रहे है। उसके बाद फ्लैटों में पानी पहुंच रहा है। गर्मी में पानी की आपूर्ति ठीक नहीं होने के कारण निवासी परेशान हैं। निवासियों ने बताया कि प्रदर्शन के बाद बिल्डर के प्रतिनिधि ने जानकारी दी है कि प्राधिकरण से बहुत कम प्रेशर के साथ पानी की आपूर्ति हो रही है। जुलाई, 2022 में प्राधिकरण से दो इंच की जगह 4 इंच की पाइपलाइन डालने की मांग की थी, लेकिन अब तक प्राधिकरण ने पाइपलाइन को नहीं बदला है। प्रदर्शन निवासियों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द प्राधिकरण और बिल्डर ने आपूर्ति को सामान्य नहीं किया तो फिर उनके खिलाफ उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं बिल्डर ने समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन



दो दिन से कई सोसाइटियों में नहीं है पानी

ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर एक की कई सोसाइटियों में दो दिन से पानी की आपूर्ति बंद है। पानी नहीं होने से निवासी और मेंटेनेंस टीम परेशान है। निवासियों का आरोप है कि बार-बार शिकायत के बाद भी प्राधिकरण ने पानी की आपूर्ति को बहाल नहीं किया है। दो दिन में प्राधिकरण खराब पंप को ठीक नहीं कर सका है। सोसाइटियों में टैंकरों से पानी की आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन

ग्रेनो वेस्ट की हवेलिया वैलेंसिया होम्स सोसाइटी के एस्टेट मैनेजर रजत ने बताया कि दो दिन से सोसाइटी में पानी नहीं आ रहा है। इसकी जानकारी ली तो पता चला कि प्राधिकरण के एक बोरवेल का पंप खराब हो गया है। दो दिन से लगातार शिकायत कर रहे है, लेकिन प्राधिकरण की टीम पंप को ठीक नहीं करा सकी है। शनिवार को भी प्राधिकरण अफसरों से शिकायत की है। पानी नहीं होने से निवासी भी परेशान है। हालांकि मेंटेनेंस टीम की तरफ से टैंकरों के माध्यम से पानी की आपूर्ति की जा रही है। वैलेंसिया होम्स के साथ-साथ ट्राइडेंट एंबेसी व अन्य सोसाइटी भी इससे प्रभावित है। वहीं प्राधिकरण के जल विभाग के सीनियर मैनेजर चेतराम का कहना है कि पानी की लाइन में तकनीकी खराबी आई है। टीम उसे ठीक करने का काम कर रही है। जल्द ही खराबी को ठीक कर पानी की आपूर्ति चालू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें