फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: यूनिटेक हाइट में धार्मिक स्थल निर्माण हटाने में प्राधिकरण चुप्पी

विज्ञापन
विज्ञापन
यूनिटेक हाइट में धार्मिक स्थल निर्माण हटाने में प्राधिकरण की चुप्पी
विज्ञापन

धार्मिक स्थल को लेकर सोसाइटी में बढ़ रहा है आक्रोश, दो गुट बने
आरोप शिकायत के बाद भी अधिकारियों ने अवैध निर्माण नहीं हटाया

ग्रेटर नोएडा (संवाद)। चाई-दो सेक्टर स्थित यूनिटेक हाइट सोसाइटी में धार्मिक स्थल के निर्माण को हटाने के लिए प्राधिकरण अधिकारियों ने चुप्पी साध ली है। लोगों का कहना है कि शिकायत के बाद भी अधिकारियों ने अवैध निर्माण नहीं हटाया है। सोसाइटी के कुछ लोगों ने एक बार फिर इसकी शिकायत प्राधिकरण अधिकारियों से की है।
निवासियों का कहना है कि सोसाइटी में बिल्डर ने कोई धार्मिक स्थान नहीं बनाया था। लोगों को पूजा-अर्चना के लिए दूसरी सोसाइटी में जाना पड़ता था। समस्या को देखते हुए कुछ लोगों ने मुख्यद्वार के पास ग्रीन बेल्ट में चबूतरा बनाकर शिवलिंग स्थापित कर दी। कुछ लोगों ने इसका विरोध किया कि इसे कुछ दूर अलग जगह बनाया जाए। इससे करीब रहने वालों को परेशानी नहीं होगी, मगर इस बात को लेकर सोसाइटी में दो गुट बन गए। धार्मिक स्थल का विरोध पंद्रह दिन से चर्चा में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत पर चार मार्च को प्राधिकरण की टीम धार्मिक स्थल हटाने सोसाइटी पहुंची थी, मगर महिलाओं के विरोध पर बैरंग लौट आई। साथ ही वहां पर और निर्माण करने से रोक दिया है। सोसाइटी का एक गुट धार्मिक स्थल को हटाने पर अड़ा है जबकि दूसरा पक्ष इसका विरोध कर रहा है। लोगों ने बताया कि सोसाइटी के सामने मुख्य रोड पर स्ट्रीट लाइटें टूटी हुई है। इससे सड़कों पर अंधेरा रहता है। रात में लोगों को आने जाने में भी दिक्कतें रहती है और कई बार वारदात भी हो चुकी है। प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि निवासियों को खुद ही चबूतरे को हटाने का निर्देश दिया है। यदि ऐसा नहीं किया जाता है तो उसे हटवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें