फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 195 करोड़ की जमीन से प्राधिकरण ने हटाया अवैध कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

195 करोड़ की जमीन से प्राधिकरण ने हटाया अवैध कब्जा

-चार अलग-अलग स्थानों पर बुलडोजर चलाकर किया ध्वस्त
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। प्राधिकरण ने वर्क सर्किल-6 के अंतर्गत चार अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए अवैध कब्जा हटाया। इस दौरान अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया गया। प्राधिकरण के अधिकारियों के अलावा पुलिस बल शामिल रहा।
विज्ञापन

प्राधिकरण की टीम ने सोरखा जाहिदाबाद के खसरा नंबर-322 पर किए गए अवैध कब्जे के खिलाफ कार्रवाई की और 35 करोड़ की जमीन को कब्जा मुक्त कराया। इसके अलावा अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सेक्टर-76 में कार्रवाई की। टीम ने यहां खसरा नंबर-18 पर 45 करोड़ की 5000 वर्गमीटर जमीन से अवैध कब्जा हटाया। यही नहीं टीम ने सेक्टर-79 क्षेत्र में भी अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान खसरा नंबर 770 की 12 हजार वर्गमीटर जमीन से अवैध अतिक्रमण हटाते हुए 95 करोड़ की जमीन कब्जे से मुक्त कराई। इसके अलावा सेक्टर-78 में हनुमान मूर्ति के सामने सलारपुर के खसरा नंबर 595, 596, 597 और 598 की जमीन से अतिक्रमण हटाया। इस दौरान 20 करोड़ की दो हजार वर्गमीटर जमीन मुक्त कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें