फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दिल्ली मैराथन में दौड़े प्राधिकरण के सीईओ, फिट रहने का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। दिल्ली हाफ मैराथन में रविवार को नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉ लोकेश एम भी दौड़े। सीईओ ने सकुशल निर्धारित दूरी पूरी की। इसके बाद प्राधिकरण के कर्मचारियों व शहर के निवासियों को फिट रहने का संदेश दिया। सीईओ ने कहा कि व्यस्त जिंदगी में प्रतिदिन हर किसी को अपने व्यायाम के लिए समय निकालना चाहिए। नोएडावासी अपनी फिटनेस को लेकर जागरुक हों और व्यायाम करें। इसके लिए प्राधिकरण पार्कों से लेकर नोएडा स्टेडियम सेक्टर-21 ए में सुविधाओं को विकसित करने के साथ उनकी देखरेख भी कर रहा है। सीईओ ने कहा कि वह खुद स्टेडियम समेत अन्य पार्कों का भी निरीक्षण करते रहते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें