दादरी। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर एक्सप्रेस एवं लोकल पैसेंजर ट्रेनों में नौ अवैध वेंडरों को ट्रेनों में समान बेचते हुए पकड़ा गया है। उनके पास से सामान कब्जे में लेकर रेलवे अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गई है। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग पर मगध एक्सप्रेस जा रही थी। ट्रेन के कोच नंबर एस वन में अलीगढ़ गगरौल के मध्य में संभल जनपद के आता गांव निवासी गौरव खाद्य सामग्री बेच रहा था। एस दो कोच में बिना वैध प्रमाण पत्र के बिहार बेगूसराय के काली यादव, मैनपुरी जनपद के भोगांव निवासी विक्रम, रोहित, हाथरस का वकील, आगरा की विमला देवी और सुषमा को अवैध खाद्य सामान बेचते हुए पकड़ा गया है। संवाद