फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: प्राधिकरण पर लापरवाही का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। भारतीय किसान यूनियन मंच ने ग्राम तिलपता में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर लापरवाही का आरोप लगाया है। निर्माण स्थल के आसपास पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था और बैरिकेडिंग नहीं होने के कारण सड़क पर भरे पानी में फिसलकर एक महिला गहरे पानी में गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई थी। मामले की जांच कराकर दोषी ठेकेदार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। भारतीय किसान यूनियन मंच के जिलाध्यक्ष अक्षय मुखिया ने आरोप लगाया कि तालाब के आसपास लोगों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए थे। संगठन ने मांग की कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सभी निर्माण स्थलों और तालाबों के आसपास पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग और चेतावनी संकेत अनिवार्य रूप से लगाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें