फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: केस की जांच करने से अच्छा, अपना ट्रांसफर करा लेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
केस की जांच करने से अच्छा, अपना ट्रांसफर करा लेंगे
विज्ञापन



- कथित पुलिसकर्मियों के दो ऑडियो वायरल


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सोशल मीडिया पर रविवार को दो ऑडियो वायरल हुए हैं जिसे जनपद में तैनात दो पुलिसकर्मियों का बताया जा रहा है। इसमें कथित तौर पर एक पुलिस अधिकारी यह कह रहा है कि इस केस की जांच करने से अच्छा है कि वह अपना ट्रांसफर करा लेंगे। बताया जाता है कि एनसीआर में तैनात एक अधिकारी पर शादी का झांसा देकर शादी करने व ब्लैकमेल करने के आरोप मामले में यह बातचीत हो रही है। हालांकि इस ऑडियो की अभी आधिकारिक पुष्टिï नहीं हुई है।
विज्ञापन


वर्ष 2020 में नोएडा में एक रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इसमें नोएडा की एक महिला ने एनसीआर में तैनात एक अधिकारी पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने व ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया था। रविवार को दो ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए जिसे इसी केस से संबंधित बताया जा रहा है। एक ऑडियो में कथित रूप से एक पुलिस इंस्पेक्टर कह रहा है की इस केस में जांच करने से अच्छा है कि हम अपना ट्रांसफर करा लें। वहीं दूसरी ऑडियो में जांच अधिकारी बोल रहा है की पीडि़ता को यह मुकदमा दिल्ली में कराना था। दिल्ली पुलिस महिला संबंधी मामले में अधिक एक्टिव है। हालांकि यह ऑडियो कब का है और इनमें किन पुलिसकर्मियों की आवाज है। यह नहीं बताया गया है। पुलिस अधिकारी इस ऑडियो की आधिकारिक पुष्टिï नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन


-

सुशांत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें