फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीजा ने नाबालिग साली से दुष्कर्म कर किया हत्या का प्रयास

विज्ञापन
- फोटो : pexels.com
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। साइट पांच कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली 11 वर्षीय नाबालिग साली के साथ उसके जीजा ने दुष्कर्म किया। फिर पकड़े जाने के डर से उसका गला दबाया और मृत समझकर मौके से भाग निकला। किसी को शक न होने इसलिए आरोपित घर पहुंचा और पत्नी को साथ लेकर खुद ही गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने कोतवाली पहुंच गया।

विज्ञापन


मामले की जानकारी होने पर पुलिस की खोजबीन शुरू की तो क्षेत्र स्थित जंगल में किशोरी को बरामद कर लिया। पुलिस को दिए गए बयान में पीड़िता ने जीजा पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि मूलरूप से पूर्वांचल के एक जिले की रहने वाली 11 वर्षीय पीड़िता कुछ दिन पहले साइट पांच कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली बहन के घर आई थी। उसकी बहन की शादी पांच महीने पहले ही हुई थी। पीड़िता की बहन व जीजा दोनों एक फैक्ट्री में नौकरी करते हैं।
विज्ञापन


आरोप है कि शनिवार देर रात आरोपित जीजा बहला-फुसलाकर पीड़िता को जंगल ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। जब पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपित ने गला दबाकर उसको मारने का प्रयास किया। इससे वह मरणासन्न हो गई।

वहीं, नाबालिग को मरा समझकर आरोपित जंगल से वापस घर आ गया। जहां पत्नी ने छोटी बहन के लापता होने की सूचना दी। इस पर आरोपी पत्नी के साथ गुमशुदगी दर्ज कराने कोतवाली पहुंचा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर छानबीन की। जिसमें पीड़िता पुलिस को जिंदा मिल गई। कोतवाली प्रभारी प्रभात दीक्षित का कहना है कि शिकायत के आधार पर आरोपी जीजा के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें