दादरी(संवाद)। जारचा कोतवाली क्षेत्र के गांव में अपने घर में अकेली सो रही बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया गया। विरोध करने पर उन्हें घायल कर दिया गया। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। महिला के पुत्र ने कोतवाली में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक कैलाश नाथ ने बताया कि 28 मई की रात महिला का पड़ोसी दीवार फांदकर घर में घुसा और दुष्कर्म का प्रयास किया।