फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पशुओं के लगेंगे टीके

विज्ञापन
विज्ञापन
रबूपुरा। ग्रामीण क्षेत्रों में दुधारू पशुओं को बरसात के दौरान होने वाली बीमारियों से बचाने के लिए टीके लगाए जाएंगे। पशु पालन विभाग की ओर से करीब 2.48 लाख पशुओं को टीके लगाने की योजना है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी अरुण कुमार सचान ने बताया कि बरसात और उमस वाली गर्मी के दौरान दुधारू पशुओं के गला घोट की बीमारी होने की संभावना रहती है। इसलिए पशुओं को इन बीमारियों से बचाने के लिए हर साल टीके लगाए जाते हैं। उन्होंने बताया कि एक जून से यह अभियान शुरू होगा। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें